आज यानी 18 फरवरी देश-दुनिया के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share:

 

आज यानी 18 फरवरी देश-दुनिया के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

जानें 18 फरवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोड़कर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 18 फरवरी क्या महत्व रखती है:-

1614 - जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया। 

1695 - फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई। 

1884 - चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची। 

1900 - दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए। 

1905 - शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की। 

1911 - एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये। 

1915 - प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की। 

1930 - लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टाॅमबामग ने किया। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया । 

1941 - अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ। 

1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई। 

1946 - शाही नौसेना विद्रोह मुंबई में हुआ। 

1954 - पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।

 1965 - द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ। 

1971 - भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह सम्पर्क क़ायम हुआ। 

1977 - अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई। 

1979 - सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई। अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है। 

1988 - बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए। 

1989 - अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की। 1998 - सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित। 

1999 - भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ। 

1999 - सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित। महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ। भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ। 

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी। आठ साल के सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव सम्पन्न हुए। 

2009 - लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।


18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 

1927 - अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ - संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे। 

1926 - नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक। 

1925 - कृष्णा सोबती, हिन्दी कवियित्री 

1933 - निम्मी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक। 

1883 - मदन लाल ढींगरा - भारतीय क्रांतिकारी 

1899 - जयनारायण व्यास, स्वतन्त्रता सेनानी 

No comments