जानें 12 मार्च से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोड़कर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 12 मार्च क्या महत्व रखती है:-
1799: ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1872: लॉर्ड मायो को मौत के घाट उतारने वाले शेर अली को फांसी पर लटकाया गया।
1930: गांधी जी ने नमक सत्याग्रह के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी दांडी यात्रा शुरू की। उन्होंने इसके साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन भी शुरू किया और लोगों से ब्रिटिश हुकूमत को कर अदा न करने को कहा
1938: जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
1942: दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया
1954: भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की।
1960: भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन।
1967: इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।
1993: मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोग हताहत हुए।
1999: बीसवीं सदी के प्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मैनुहिन का निधन।
2003: सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्रेड में हत्या।
No comments