आज यानी 22 मार्च देश-दुनिया के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share:

 


जानें 22 मार्च से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोड़कर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 22 मार्च क्या महत्व रखती है:-

1739: ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का हुक्म दिया। इसे इतिहास में 'कत्लेआम' के नाम से जाना जाता है।

1793: लार्ड कार्नवालिस ने बंगाल और बिहार के बीच अंतिम समझाौते का ऐलान किया।

1890: रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।

1893: चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म

1942: सर स्टेफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।

1947: लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।

1957: शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग को स्वीकार किया गया। उसके हिसाब से 20 मार्च चैत्र माह 1879 शक की पहली तारीख थी।

1964: कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन।

1969: इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।

1977: आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।

1993: पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।

2000: फ्रेंच गुयाना के कौरू से इनसैट 3 बी का प्रक्षेपण।


Post a Comment

No comments