जानें 9 मार्च से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोड़कर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 9 मार्च क्या महत्व रखती है:-
1776: अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक ‘द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन.
1822: चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया.
1860: जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया.
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश : 15 मार्च को होगा मथुरा की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का आयोजन
1861: 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया.
1916: जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1918: रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी.
1959: दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की थी.
यह भी पढ़ें- ये 5 फूड खाने से स्टूडेंट परीक्षा के तनाव से रहेंगे दूर और मन-मस्तिष्क होगा मजबूत
1999: भारतीय मूल के, ब्रिटिश आधारित दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी.
2005: थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये.
2007: ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली.
No comments