आज यानी 23 फरवरी देश-दुनिया के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share:

 


जानें 23 फरवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोड़कर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 23 फरवरी क्या महत्व रखती है:-

1886 - अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की। 

1940 - रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया। 

1952 - कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया। 

1970 - गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 

1998 - जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए सं.रा. महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न, विश्व में पहली बार बछड़े की प्रतिकृति क्लोन सं.रा. अमेरिका में तैयार।

2001 - अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा। 

2003 - कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा। 

2006 - ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये। 

2007 - पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया। 

2008 - रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की। 

2009 - भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते। 

2010 - भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई।


No comments