जानें 21 फरवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोड़कर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 21 फरवरी क्या महत्व रखती है:-
1613- माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।
1707- औरंगज़ेब की मौत अहमदनगर में हुई।
1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
1842- अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
1848 - कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।
1907 - अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।
1914 - बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ। 1916 - प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।
1919 - बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई। बार्सिलोना में क्रान्ति।
1925 - न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।
1943 - ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।
1946 - मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
1948 - स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
1952 - ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में इस आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा । यूनेस्को ने इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।
1959 - प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।
1963 - सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
No comments