आज यानी 20 फरवरी देश-दुनिया के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
जानें 20 फरवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोड़कर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 20 फरवरी क्या महत्व रखती है:-
1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला.
1935: कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा. पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं.
1947: ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया.
1950: देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन.
1987: मिजोरम को भारत का 23वां राज्य घोषित किया गया.
2009: संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की.
No comments