आज यानी 10 फरवरी देश-दुनिया के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share:


आज यानी 10 फरवरी देश-दुनिया के इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया। 

1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये। 

1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया। पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति। 

1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया। 

1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की। 

1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया। 

1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने। 

1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया। 

1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया। 

1879 - अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म। 

1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की। 

1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना। 

1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ। 

1918 - सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की। 

1921 - काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।

1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने। 

1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी। 

1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की। 

1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया। 

1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना। 

1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे। 

1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल। 

1961 - कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू। 

1966 - यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया। 

1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।

1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। 

1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया। 

1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया। 

1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज। 

1984 - सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत। 

1989 - अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 

1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला। 

1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया। 

1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।

2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया। 

2009 - सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


No comments